Friday, September 10

प्रोब्लम भास्ट

आन पड़ी है प्रोब्लम भास्ट
अपनी लवली कंट्री में
खाकी खोज रहा है हड्डी
लीडर मगन इलेक्शन में

शुरू हुआ इलेक्शन का खेल
सकसेस होगा तो कोई फेल
मिल रहा है सुनने को भाषण
दे रहा है अनेक आश्वासन

झूठे वादों से भर गया है कान
ऊब गया है मन
देती नहीं पब्लिक इसीलिए
लीडरों के स्टेटमेंट पर ध्यान

निकला था लालू का जिन्न
फर्जी मतपेटी व मतपत्र के रूप में
कह रहा है चुनाव आयोग
झूठा है ये सब आरोप

रिपोर्टरों के बीच किया
कृष्णामूर्ति ने किया खंडन
मत लगाया करो
चुनाव प्रक्रिया पर आरोप

सिद्ध करे इलेक्शन आयोग
पुर्नावालोकन अपनी प्रक्रिया से
बचा है क्या ये
घोटाले के चपेट से?

- इस कविता को मैंने तब लिखा जब लालू प्रसाद यादव बिहार की मुख्यमंत्री थे।
दीपक राजा

3 comments: