Tuesday, July 19

राजस्थान जाएं , पढ़ाएं


राजस्थान में बनिए वरिष्ठ अध्यापक (प्रारंभिक)

आप यदि राजस्थानी संस्कृति में रचे बसे हैं और आप शिक्षा क्षेत्र से जुड़ना चाहते हैं तो राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्रदेश में वरिष्ठ अध्यापक (प्रारंभिक) के लिए 4,326 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इसमें 1,963 पद सामान्य वर्ग के लिए है।

अर्हताएं
शैक्षिक योग्यता : इच्छुक उम्मीदवार को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विविद्यालय से किसी भी विषय से स्नातक या उसके समतुल्य परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए और राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा में उपाधि या डिप्लोमा भी जरूरी है।
अनुभव : पांच वर्ष अध्यापन का अनुभव होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
उम्र सीमा : आवेदक की उम्र पहली जनवरी, 2012 को 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए और न ही 35 साल से अधिक। आरक्षण और उम्र में छूट केवल राजस्थान के निवासियों के लिए है। परीक्षा केंद्र : आवेदकों की संख्या के आधार पर राजस्थान के जिला मुख्यालयों पर परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। परीक्षा अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह या सितम्बर माह में लिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों की कैटेगरी वाइज मेधावी सूची बनाई जाएगी। इसी मेधावी सूची के आधार पर मैरिट में आए उम्मीदवारों से सभी रिक्त पदों को भरा जाएगा। लिखित परीक्षा के तहत दो पेपर हैं। पहला प्रश्नपत्र दो सौ अंकों का है और दूसरा प्रश्नपत्र तीन सौ अंकों का है।

प्रथम प्रश्नपत्र : इसमें एक सौ प्रश्न बहुवैकल्पिक होंगे। इसके लिए दो घंटे निर्धारित किया गया है। यह चार भागों में बांटा गया है। पहले भाग में राजस्थान की भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामान्य जानकारी संबंधी प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए 80 अंक निर्धारित किये गये हैं। दूसरे भाग में राजस्थान की समसामायिक घटनाओं से संबंधी प्रश्न पूछे जाएंगे, इसके लिए 20 अंक निर्धारित है। तीसरे भाग में वि और भारत की सामान्य जानकारी संबंधी प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए 60 अंक निर्धारित किये गये हैं। प्रश्न पत्र का चौथा भाग 40 अंक का है। इस भाग में शिक्षा से जुड़े मनोविज्ञान संबंधी प्रश्न पूछे जाएंगे।

दूसरा प्रश्नपत्र : यह प्रश्नपत्र इच्छुक उम्मीदवार के विषय से संबंधित है। इसके लिए ढाई घंटे निर्धारित किये गये हैं। इसमें डेढ़ सौ अंकों के लिए बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। शेष अंकों के लिए प्रश्न लघुत्तरीय और दीर्घउत्तरीय होंगे। इस प्रश्नपत्र को तीन भागों में बांटा गया है। पहले भाग में सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्तर के विषय संबंधी जानकारी पूछे जाएंगे, इसके लिए 180 अंक निर्धारित किया गया है। दूसरे भाग में स्नातक स्तरीय प्रश्न विषय संबंधी होंगे। इसके लिए 80 अंक निर्धारित किये गये हैं, जबकि तीसरे भाग में संबंधित विषय को पढ़ाने के तरीके को समझने के लिए प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए 40 अंक निर्धारित किये गये हैं।

रणनीति

  • परीक्षा में सफलता के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा के सिलेबस को गहराई से समझना जरूरी है।
  • सिलेबस को समझने के बाद रुटीन बनाकर तैयारी करनी चाहिए।
  • लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्नपत्र महत्वपूर्ण हैं। किसी को भी कमतर आंकना ठीक नहीं है।
  • लिखित परीक्षा के प्रथम प्रश्नपत्र में राजस्थान संबंधी सौ अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसे ध्यान में रखते हुए ‘राजस्थान : एक परिचय‘ संबंधी पु स्तक पढ़ना जरूरी है।
  • बारहवीं तक की एनसीईआरटी की पुस्तकों को रिवाइज करने से लिखित परीक्षा में काफी हद तक मदद मिलेगी।
  • समसामायिक घटनाओं की जानकारी को अपडेट रखने के लिए राष्ट्रीय स्तर के समाचारपत्र के अलावा प्रतियोगिता पत्रिकाओं की नियमित पढ़ाई जरूरी है।
  • पढ़ाई करते समय महत्वपूर्ण तत्थों को नोट करना चाहिए और नोट किए तत्थों को रोजाना देखना चाहिए
  • चूंकि नियुक्ति राजस्थान प्रदेश के लिए है, इसके लिए जरूरी है राजस्थान संबंधी समसामायिक घटनाओं, नियुक्तियों संबंधी प्रश्नों के अलावा, राजस्थान से संबंधित तमाम जानकारियों पर पकड़ बनानी चाहिए।

दीपक राजा

Tuesday, July 12

हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) सिविल जज (जूनियर) बनने का मौका


हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) सिविल जज (जूनियर) बनने का मौका दे रही है। एक सौ आठ रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विविद्यालय से एलएलबी की डिग्री होनी आवश्य है। डिग्री बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया
आवेदन स्वीकार होने के बाद चयन प्रक्रिया तीन स्तर की प्रतियोगिता के माध्यम से होगी- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। साक्षात्कार में सफल होने पर उम्मीदवार को हरियाणा न्यायिक सेवा के तहत (न्यायिक) डय़ूटी दी जाएगी।

पहला चरण : प्रारंभिक परीक्षा
प्रारंभिक परीक्षा 500 अंकों की है। इसमें 125 बहुवैकल्पिक प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न का निर्धारित अंक चार है। इसे हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। प्रश्न हल करते वक्त यह ध्यान रखें कि प्रत्येक गलत उत्तर पर प्राप्तांक में से एक अंक काट लिया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रत्येक वर्ग के उम्मीदवारों की मेधावी सूची बनाई जाएगी। रिक्त पदों की कुल संख्या के दस गुने उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चयन किया जाएगा। सफल उम्मीदवारों को दोबारा फॉर्म भरने होंगे, फार्म एचपीएससी से मुफ्त मिलेंगे।

दूसरा चरण : मुख्य परीक्षा
मुख्य परीक्षा में पांच प्रश्नपत्र होंगे। इसमें दो पेपर सिविल लॉ, एक क्रिमिनल लॉ और एक अंग्रेजी तथा हिंदी के होंगे। सभी के प्रश्न सब्जेक्टिव/नरेटिव टाइप होंगे।
पहला प्रश्नपत्र सिविल लॉ प्रथम : इसके तहत कोड ऑफ सिविल प्रोसेजर, कॉन्ट्रेक्ट एक्ट, पार्टनरशिप एक्ट, सेल्स ऑफ गुड्स एक्ट, इंडियन एविडेंस एक्ट, स्पेशल रिलीफ एक्ट और पंजाब कोर्ट एक्ट संबंधी प्रश्न पूछे जाएंगे।
दूसरा प्रश्न पत्र सिविल लॉ सेकेंड :
इसके तहत हिंदू लॉ, मुस्लिम लॉ, लॉ और रजिस्ट्रेशन, लिमिटेशन एक्ट संबंधी प्रश्न होंगे।
तीसरा प्रश्न क्रिमिनल लॉ : इसके अंतर्गत इंडियन पैनल कोड, क्रिमिनल प्रोसेजर कोड और इंडियन एविडेंस एक्ट संबंधी प्रश्न होंगे।
चौथा प्रश्न पत्र अंग्रेजी (निबंध/लेख) : इस प्रश्नपत्र में तीन टॉपिक दिए जाएंगे। तीन में से किसी एक टॉपिक पर लेख/निबंध लिखना है।
पांचवा प्रश्न पत्र हिंदी (भाषा) : इसके तहत हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के पाठय़क्रम के अनुरूप प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके तहत अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद, लोकोक्ति, कहावत -मुहावरे और उसका उपयोग, हिंदी व्याकरण, पर्यायवाची शब्द आदि प्रश्नों का समावेश होगा।
मुख्य परीक्षा में भी प्राप्त अंकों के आधार पर मेधावी सूची बनाई जाएगी और रिक्त पदों की कुल संख्या के तीन गुने उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

तीसरा चरण : इंटरव्यू/फाइनल सेलेक्शन
इंटरव्यू के बाद कैटेगरी वाइज मेधावी सूची बनाई जाएगी और रिक्त पदों की संख्या के अनुसार मेधावी उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाएगा।

रणनीति
  1. सफल होने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और प्रारंभिक परीक्षा दोनों की एक साथ तैयारी करनी होगी। दोनो परीक्षाओं का सिलेबस लॉ संबंधी लगभग समान है।
  2. हिंदी और अंग्रेजी विषय की तैयारी प्राथमिक परीक्षा के बाद करना चाहिए, क्योंकि इससे संबंधित प्रश्न सामान्यत: मुख्य परीक्षा में ही पूछे जाएंगे।
  3. प्रारंभिक परीक्षा बहुवैकल्पिक होगी, लेकिन निगेटिव मार्किग होने के कारण प्रश्नों के उत्तर देने में थोड़ी सावधानी बरतनी पड़ेगी।
  4. हरियाणा प्रदेश के इतिहास, राजनीति, भौगोलिक तथ्यों से जुड़े प्रश्नों को ध्यान में रखना जरूरी है।
  5. एलएलबी के सिलेबस को फिर से दोहराने की जरूरत है विशेषकर सिविल और क्रिमिनल लॉ।
  6. प्रतियोगिता की तैयारी करते समय हमेशा बेयर एक्ट की पुस्तक साथ रखना चाहिए, यह रिफरेंस बुक है। जो पढ़ाई के वक्त काफी मददगार साबित होगी। समय-समय पर उसे देखते भी रहना चाहिए।
  7. समसामयिक घटनाओं की जानकारी, कोर्ट के नए फैसले संबंधी तथ्यों को अपडेट रखने के लिए राष्ट्रीय स्तर के समाचार पत्र के अलावा प्रतियोगिता पत्रिकाओं की नियमित पढ़ाई जरूरी है।
  8. महत्वपूर्ण तथ्यों को नोट करने के लिए हमेशा अपने साथ नोट बुक रखनी चाहिए ताकि जरूरत के वक्त नोट किया जा सके और नोट किए तथ्यों को रोजाना देखना चाहिए।
  9. हिंदी के प्रश्नपत्र में दसवीं स्तर के प्रश्नपत्र होंगे। इसमें लोकोक्ति, कहावत, मुहावरे, पर्यायवाची शब्द, समानार्थक शब्द आदि के लिए व्याकरण पढ़ना जरूरी है।
  10. निर्धारित समय में सीमित शब्दों में किसी टॉपिक पर लेख लिखना मुश्किल नहीं है, लेकिन इसके लिए अभ्यास की जरूरत है।

Tuesday, July 5

सहायक कमांडेंट बनकर करें देश-सेवा


सहायक कमांडेंट बनकर करें देश-सेवा

अर्धसैनिक बलों में सहायक कमांडेंट साहस और चुनौतीभरा राजपत्रित अधिकारी का पद है। केंद्रीय पुलिस बल में सहायक कमांडेंट 497 पदों के लिए यूपीएससी ने आवेदन मांगे हैं। केंद्रीय पुलिस बल के तहत बीएसएफ में 111, सीआरपीएफ में 213, सीआईएसएफ में 15, आईटीबीपी में 36 और एसएसबी में 122 (कुल 497) पदों के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आवेदन प्रपत्र मांगे हैं

चयन प्रक्रिया

आवेदन-प्रपत्र स्वीकार किए जाने के बाद उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाता है। पहले चरण में लिखित परीक्षा 450 अंकों की है, जबकि दूसरे चरण में शारीरिक परीक्षण और मेडिकल चेकअप के साथ इंटरव्यू शामिल है। इंटरव्यू 200 अंक का है। लिखित परीक्षा में दो प्रश्नपत्र शामिल हैं। पहला प्रश्नपत्र जनरल एबिलिटी का है। यह 250 अंकों का है। इसके लिए निर्धारित समय दो घंटे हैं। इसमें 125 बहुवैकल्पिक प्रश्न होंगे। इसके तहत मेंटल एबिलिटी में रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीटय़ूट, न्यूमेरिकल एबिलिटी, डाटा इंटरप्रिटेशन संबंधी सवाल पूछे जाएंगे। सामान्य विज्ञान के तहत सामान्य जानकारी, साइंटिफिक टेम्पर, कॉम्प्रिहैंशन, बॉयोटेक्नोलॉजी, सूचना तकनीक, पर्यावरण विज्ञान आदि संबंधी प्रश्न होंगे। करेंट इंवेट के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की समसामयिक घटनाएं, संगीत, सभ्यता, व्यापार, उद्योग, राजनीतिक घटनाक्रम आदि प्रश्न। भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के तहत भारतीय संविधान, सामाजिक ताना-बाना और प्रशासन, भारत की आर्थिक विकास यात्रा, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय रक्षा संबंधी मुद्दे, मानवाधिकार संबंधी प्रश्नों के अलावा भारतीय इतिहास, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, भारत और वि भूगोल संबंधी प्रश्न पूछे जाएंगे।

दूसरा प्रश्न पत्र जनरल स्टडीज, निबंध, कॉम्प्रिहैंशन का है। यह प्रश्नपत्र 200 अंकों का है। इसके लिए भी दो घंटे का समय तय किया गया है। प्रश्नपत्र के पहले हिस्से में स्वतंत्रता आंदोलन, भूगोल, राजनीति और अर्थव्यवस्था, सुरक्षा ज्ञान, मानवाधिकार आदि पांच टॉपिक दिए जाएंगे। किसी एक टॉपिक पर हिन्दी या अंग्रेजी लेख लिखना होगा। इसके लिए 80 अंक हैं। दूसरा भाग शेष 120 अंकों का है, इसका उत्तर केवल अंग्रेजी में देना होगा। इसके तहत कॉम्प्रिहैंशन, संक्षेपण और भाषा संबंधी प्रश्न होंगे। यहां यह याद रखना जरूरी है कि दूसरे प्रश्नपत्र की कॉपी की जांच उसी उम्मीदवार की होगी, जो पहले प्रश्नपत्र में सफल होंगे। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 55 फीसद अंक लाना होगा। .

शारीरिक दक्षता व चिकित्सीय जांच

सफल उम्मीदवारों को चिकित्सीय परीक्षण और शारीरिक दक्षता टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। चिकित्सीय परीक्षण में उम्मीदवारों की लंबाई, वजन,सीना, आंखों की जांच की जाएगी। स्टैंर्डड के अनुरूप उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता की जांच होगी। इसके तहत, पुरुष उम्मीदवार को 100 मीटर रेस 16 सेकेंड में और 800 मीटर रेस तीन मिनट 45 सेकेंड में पूरा करना है जबकि महिला के लिए 100 मीटर रेस के लिए 18 सेकेंड और 800 मीटर के 4 मिनट 45 सेकेंड का समय दिया गया है। पुरुष उम्मीदवार को 3.5 मीटर, जबकि महिला को 3 मीटर लंबीकूद करनी होगी, इसके लिए अधिकतम तीन मौके मिलेंगे। इसके अलावा, पुरुष उम्मीदवारों से 7.26 किग्रा का गोला कम से कम 4.5 मीटर तक फेंकना होता है।

इंटरव्यू/ पर्सनालिटी टेस्ट

शारीरिक दक्षता में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू 150 अंकों का है।

फाइनल सिलेक्शन

इंटरव्यू के बाद लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में उम्मीदवार को मिले प्राप्तांक को जोड़ा जाएगा और कैटेगरी-वाइज मेधावी सूची बनाई जाएगी।

रणनीति

  • सफल होने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ फिजिकल फिटनेस पर भी ध्यान देना होगा। इसके लिए नियमित दौड़, लंबी-कूद, पुल अप, गोला फेंक आदि का अभ्यास बहुत जरूरी है।
  • शारीरिक परीक्षण के लिए भले ही अंक निर्धारित नहीं है लेकिन चयन-प्रक्रिया में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
  • निर्धारित समय-सीमा में सभी प्रश्नों का उत्तर देना आसान नहीं है। इसके लिए निरंतर अभ्यास करने की आवश्यकता है।
  • बारहवीं तक की एनसीईआरटी की पुस्तकों को अगर रिवाइज कर लिया जाए तो सामान्य ज्ञान और विज्ञान के प्रश्नों को हल करना काफी हद तक सुविधाजनक हो जाएगा।
  • समसामयिक घटनाओं की जानकारी को अपडेट रखने के लिए राष्ट्रीय स्तर के समाचारपत्र के अलावा प्रतियोगिता पत्रिकाओं की नियमित पढ़ाई जरूरी है।
  • पढ़ाई करते समय महत्वपूर्ण तथ्यों को नोट करना चाहिए और नोट किए तथ्यों को रोजाना देखना चाहिए।
  • अंग्रेजी की तैयारी के लिए नियमित अंग्रेजी अखबार पढ़ें और अंग्रेजी के शब्द भंडार बढ़ाने का प्रयास करें।
  • निर्धारित समय और सीमित शब्दों में किसी टॉपिक पर लेख लिखना मुश्किल नहीं है, लेकिन इसके लिए अभ्यास आवश्यक है।