Showing posts with label सच के हक. Show all posts
Showing posts with label सच के हक. Show all posts

Thursday, August 13

सच के हक

अगर
तुम सही हो तो
मनवाने के लिए,
जरूरत नहीं डंडे की।

कुछ तो मुझ पर भी
छोड़ दो खुद-ब-खुद,
समझने की
गलत को गलत
सच को सच।

सच थोपना,
सच के हक में
अच्छी बात नहीं,
सुन भी लो कभी
जो कहते हो सच-सा।