Showing posts with label एसएससी. Show all posts
Showing posts with label एसएससी. Show all posts

Tuesday, September 18

अहम है अनुवादक




आवेदन की अंतिम तिथि : 5 अक्टूबर 2012


अगर आपकी हिन्दी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ है और अनुवाद में करियर बनाना चाहते हैं तो कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) आपकी इच्छा को पूरी कर सकता है। केंद्र सरकार के अधीनस्थ कार्यालयों में कनिष्ठ अनुवादक के पद के लिए एसएससी ने आवेदन मांगे हैं। इच्छुक आवेदकों को अपने पसंदीदा परीक्षा केंद्र के मुताबिक आयोग के क्षेत्रीय कार्या लय के पते पर आवेदन भेजना अनिवार्य है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा नहीं है।

शैक्षिक योग्यता
आवेदक के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से हिन्दी या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री या समतुल्य डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ स्नातक में अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में हिन्दी या अंग्रेजी रही हो। इसके अलावा, मान्यता प्राप्त संस्थानों से अनुवाद में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स या सरकार के अधीनस्थ कार्यालयों में दो साल का अनुवाद का काम करने का अनुभव होना चाहिए।

उम्र 
अभ्यर्थी का जन्म दो अगस्त 1982 या उसके बाद हुआ हो यानी एक अगस्त 2012 की तारीख तक उसकी उम्र तीस वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्र सीमा में केंद्र सरकार के नियमानुसार छूट का प्रावधान है।

चयन प्रक्रिया 
चयन प्रक्रिया दो चरणों में है- लिखित परीक्षा और साक्षात्कार।
लिखित परीक्षा के तहत दो प्रश्नपत्र होंगे। दोनों को हल करने के लिए दो-दो घंटे निर्धारित किये गए हैं। प्रश्नपत्रों का स्तर स्नातक है।
पहले प्रश्नपत्र में सौ अंकों के सौ प्रश्न सामान्य हिन्दी के और सौ अंकों के इतने ही प्रश्न सामान्य अंग्रेजी के होंगे। इन प्रश्नों के माध्यम से भाषा, साहित्य, सही शब्द, मुहावरे और लोकोक्तियों पर अभ्यर्थी की जबरदस्त पकड़ का आकलन किया जाता है।
दूसरा प्रश्नपत्र भी दो सौ अंकों का है। इसमें हिन्दी से अंग्रेजी में एक और अंग्रेजी से हिन्दी में एक अनुवाद करना है। इसके अलावा, एक निबंध अंग्रेजी में और एक हिन्दी में लिखने के लिए कुछ टॉपिक दिये जाएंगे। इस प्रश्नपत्र के माध्यम से दोनों भाषाओं पर पकड़, अनुवाद करने की कुशलता और कौशल क्षमता को परखा जाएगा।

साक्षात्कार
लिखित परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर साक्षात्कार के लिए शॉर्ट लिस्टेड किया जाएगा। साक्षात्कार सौ अंकों का है। इसमें आवेदक के व्यक्तित्व और उसके निजी प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। केवल एससी/एसटी के छात्रों को साक्षात्कार में आने-जाने के लिए यात्रा भत्ता दिया जाएगा। अभ्यर्थियों द्वारा लिखित और साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर नियुक्ति की संस्तुति की जाएगी।

महत्वपूर्ण
महज डिग्री या डिप्लोमा से ही अनुवाद के स्किल्स प्राप्त नहीं किये जा सकते। भाषा और साहित्य का अध्ययन पठन- पाठन की प्रक्रिया है। पढ़ने-लिखने, विचार करने और किसी भी सिद्धांत और उसके व्यावहारिक पक्ष को समझने का भरपूर मौका मिलता है। अनुवाद दो भाषाओं के बीच पुल का काम करता है। एक अनुवादक को इस कड़ी में स्रेत भाषा से लक्ष्य भाषा में जाने के लिए दूसरे के इतिहास और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि का भी ज्ञान हासिल करना होता है। ऐसे में अनुवाद के लिए निरंतर अभ्यास और व्यापक ज्ञान की जरूरत होती है। अनुवाद साधना की तरह है। लेखक की अपनी शैली होती है। अनुवादक का कर्तव्य है कि वह अनुवाद में लेखक की शैली बरकरार रखे। अनुवाद लिखित विधा है, जिसे करने के लिए कई साधनों की जरूरत पड़ती है। मसलन शब्दकोश, संदर्भ ग्रंथ, विषय विशेषज्ञ या मार्गदर्शक की मदद से अनुवाद कार्य पूरा किया जाता है। अनुवाद में शब्दद र-शब्द, शाब्दिक अनुवाद, भावानु वाद, विस्तारानुवाद और सारानुवाद जैसी कई चीजें प्रचलित हैं। यह क्षेत्र के हिसाब से तय होता है कि किसको-क्या चाहिए।

सरकारी दफ्तरों में आमतौर पर शब्द-दर-शब्द अनुवाद करने की ही परंपरा है। अध्ययन सामग्री तैयार करने में विस्तार से अनुवाद करने की जरूरत पड़ती है। एक प्रोफेशनल अनुवादक बनने के लिए विश्वविद्यालयों में डिप्लोमा और डिग्री के कई कोर्सेज हैं। डिप्लोमा एक साल का होता है। इसमें दाखिला लेने के लिए किसी भाषा में स्नातक होना जरूरी है। साथ ही, दूसरी भाषा के ज्ञान और पढ़ाई की भी मांग की जाती है। मसलन, हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद के डिप्लोमा कोर्स के लिए दोनों भाषाओं का ज्ञान जरूरी है। इनमें से छात्र ने किसी एक में स्नातक किया हो। साथ ही, दूसरी भाषा भी पढ़ी हो।

Tuesday, September 4

अनाज भंडारण से जुड़ने के मौके

अनाज भंडारण से जुड़ने के मौके

भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की स्थापना अनाज भंडारण के लिए की गई है। सार्वजनिक वितरण पण्राली के लिए खाद्यान्नों तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भंडारण और किसानों के लिए प्रभावी समर्थन मूल्य की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी इसी पर है। इसके सामान्य, लेखा, तकनीकी और डिपो डिपार्टमेंट के लिए जुड़ना मायने रखता है। सहायक ग्रेड-थ्री के लिए 6,545 पदों की बहाली के लिए खाद्य निगम संयुक्त परीक्षा आयोजित कर रहा है

शैक्षिक योग्यता 
सामान्य सहायक और डिपो सहायक के लिए स्नातक होना जरूरी है। लेखा सहायक के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास बी.कॉम की डिग्री होनी चाहिए, जबकि तकनीकी सहायक पद के लिए आवे दन करने वाले अभ्यर्थी को एग्रीकल्चर, बॉटनी, जूलोजी, बॉयोटेक्नोलॉजी, बॉयोकेमेस्ट्री, माइक्रो-बॉयोलॉजी, फूड साइंस विषयों से बीएससी उत्तीर्ण होना चाहिए। फूड साइंस, फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, बॉयोटेक्नोलॉजी विषय से बीटेक या बीई करने वाले विद्यार्थी भी तकनीकी सहायक पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया
सहायक ग्रेड-थ्री की भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। पहले चरण में पेपर एक की लिखित परीक्षा है। पेपर एक के तहत ऑब्जेक्टिव टाइप के 200 सवाल पूछे जाएंगे। दूसरे चरण में शॉर्ट लिस्टेड अभ्यर्थी ही परीक्षा देंगे। इसमें भी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के ही होंगे। इसमें क्वांटिटेटिव (गणित) और इंग्लिश लैग्वेज और कॉम्प्रेहेन्शन से सवाल पूछे जाएंगे। तकनीकी सहायक के अभ्यर्थी को पेपर दो की जगह पेपर तीन की परीक्षा देनी होगी। इसमें भी ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। एक-एक अंक के दो सौ प्रश्न बॉयोलॉजिकल साइंस से जुड़े प्रश्न होंगे। तीसरे चरण के तहत सहायक ग्रेड-थ्री के सभी पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को कम्प्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (सीपीटी) की परीक्षा देनी होगी। यह क्वालिफाइंग नेचर की परीक्षा है। फाइनल सलेक्शन फाइनल सलेक्शन पेपर एक और पेपर दो के प्राप्तांकों को जोड़कर होगा। केवल तकनीकी सहायक के लिए पेपर एक और पेपर तीन के प्राप्तांकों को जोड़कर अंतिम चयन किया जाएगा। सिलेबस पेपर वन और पेपर दो का सिलेबस हायर सेकेंडरी लेबल का है जबकि पेपर थ्री का लेवल ग्रेजुएट स्तर का होगा।

पहले पेपर में अधिक अंक लाने के लिए जनरल इंटेलिजेंस के अंतर्गत रिलेशनशिप कॉन्सेप्ट, समानता और अंतर, समस्या का समाधान, मूल्यांकन, निर्णय क्षमता, चित्रों का वर्गीकरण जैसे वर्बल, कोडिंग और डिकोडिंग, वाक्यनि ष्कर्ष इत्यादि पर अपनी पकड़ मजबूत करनी होगी। अंग्रेजी मजबूत करने के लिए इंग्लिश वोकेबलरी, ग्रामर, सेंटेंस स्ट्रक्चर, सिनोनिम्स, एंटोनिम्स और अंग्रेजी में राइटिंग स्किल पर ध्यान देना होगा। क्वांटिटेटिव एप्टीटय़ूड से संबंधित प्रश्नों का उत्तर आप तभी दे पाएंगे जब अर्थमैटिक,
अल्जेब्रा, ज्योमैट्री, मेनसुरेशन, ट्रिग्नोमेट्री, स्टेटिस्टिकल चार्ट्स आदि पर आपकी पकड़ मजबूत रहेगी। जनरल अवेयरनेस की तैयारी के लिए आपको करेंट इंवेट के साथ भारत तथा इसके पड़ोसी देशों के खेल, इतिहास, संस्कृति, भूगोल, राजनीति, साइंटिफिक रिसर्च, भारतीय संविधान इत्यादि से संबंधित ज्ञान होना चाहिए। दूसरे पेपर के लिए आपको दसवीं और बारहवीं स्तर के गणितीय सवालों और अंग्रेजी पर पकड़ मजबूत करना होगा।

कैसे करें तैयारी
  • ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों के लिए टाइम मैनेजमेंट जरूरी है। इसलिए इसको तैयार करते वक्त शुरू से समय का ध्यान रखें। जितनी ज्यादा आप प्रैक्टिस करेंगे, परीक्षा के दौरान आपको उतना ही फायदा होगा। 
  • परीक्षा में सबसे पहले उन्हीं प्रश्नों को हल करें, जिनका उत्तर आप अच्छी तरह से जानते हैं। यदि आप किसी प्रश्न में उलझे तो काफी समय बर्बाद होगा। जिनके जवाब जानते होंगे, उनके भी जवाब नहीं दे पाएंगे। 
  • जनरल इंटेलिजेंस एवं न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, अंग्रेजी और जनरल अवेयरनेस की अपेक्षा अधिक समय लेते हैं। इस कारण परीक्षा के दौरान कोशिश होनी चाहिए कि अंग्रेजी और जनरल अवेयरनेस को कम समय दें।
  • करेंट अफेयर्स की तैयारी हमेशा करें। यदि सिर्फ एक घंटे इसको देंगे तो रोज नई घटनाओं या खेलों से अवगत होते रहेंगे और परीक्षा तक तैयारी हो जाएगी। 
  • स्तरीय पत्र-पत्रिकाओं की मदद से राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, खेल गतिविधियों एवं पुरस्कार, चर्चित व्यक्ति, आदि का नियमित अध्ययन करें। 
  • एनसीईआरटी की पुस्तकों से भारतीय इतिहास, संस्कृति, राज्य व्यवस्था, भूगोल, अर्थव्यवस्था आदि को पढ़ें और अपना बेसिक मजबूत करें। 
  • तर्कशक्ति पर आधारित अभ्यास प्रश्नपत्रों को ज्यादा से ज्यादा हल करने की प्रैक्टिस करें। प्रश्नों को तेज गति से हल करने की क्षमता में वृद्धि होगी। 
  • मैथ्स की तैयारी के लिए हायर सेकेंडरी स्तर की किताबों की सहायता से विभिन्न टाइप के सवालों को समझें। उन्हें तेजी से और सही-सही हल करने की तकनीक विकसित करें।

Tuesday, June 7

एसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा


कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) सेंट्रल पुलिस ऑग्रेनाइजेशन में सब इंस्पेक्टर, सीआईएसएफ में एसिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में इंटेलिजेंस अफसर के लिए 1882 पदों की रिक्तियां आमंत्रित की हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जून है जबकि परीक्षा 28 अगस्त को है

अर्हताएं

शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विविद्यालय से किसी भी विषय से कम से कम स्नातक या इसके समकक्ष शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।

उम्र : सीआईएसएफ और सीपीओ के लिए इच्छुक उम्मीदवार की उम्र 24 जून को कम से कम 20 साल होनी चाहिए लेकिन 25 साल से अधिक नहीं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में इंटेलिजेंस अफसर बनने के लिए उम्मीदवार की उम्र 20 से 27 साल के बीच होनी चाहिए।

लिखित परीक्षा

लिखित परीक्षा 28 अगस्त को है। इसी दिन दो-दो घंटों के दो सत्रों में दो प्रश्न पत्र होंगे। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे और प्रत्येक प्रश्न का उत्तर देने के लिए चार विकल्प दिए जाएंगे।

पहले पेपर को चार भागों में बांटा गया है - जेनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जेनरल नॉलेज और जेनरल अवेयरनेस, न्यूमेरिकल एप्टीटय़ूट और इंग्लिश कम्प्रेहेंशन। पहले भाग में समानता और अंतर, समस्या का समाधान, मूल्यांकन, निर्णय क्षमता, चित्रों का वर्गीकरण, जैसे वर्बल और कोडिंग-डिकोडिंग, वाक्य निष्कर्ष आदि के नॉन-वर्बल प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे भाग में समसामायिक घटनाओं के साथ देश-विदेश के खेल, इतिहास, संस्कृति भूगो ल, राजनीतिक, साइंटिफिक रिसर्च और भारतीय संविधान आदि संबंधी प्रश्न पूछे जाएंगे। तीसरे भाग में समय और दूरी, नम्बर सिस्टम, दशमलव पद्धति, प्रतिशत, अनुपात-समानुपात, औसत, ब्याज, लाभ-हानि पर आधारित प्रश्न होंगे और चौथे भाग में अंग्रेजी की समझ को परखने के लिए प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक भाग पचास अंकों का है और इसमें 50 प्रश्न होंगे।

दूसरा पेपर अंग्रेजी भाषा और कम्प्रेहेंशन का है। यह दो सौ अंकों का है और इसमें दो सौ प्रश्न पूछे जाएंगे। चार विकल्पों में से प्रश्नों का उत्तर ध्यानपूर्वक चयन करना होगा क्योंकि चार गलत उत्तर देने पर एक अंक काट लिया जाएगा।

महत्वपूर्ण बात

  • प्रथम प्रश्न पत्र के प्रत्येक भाग में उत्तीर्ण होने के लिए एसएससी ने सभी वर्ग के लिए एक न्यूनतम पासिंग मार्क निर्धारित किया है।
  • पहले पेपर में न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण या मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए कोई अंक निर्धारित नहीं है, लेकिन इसमें क्वालिफाई होना जरूरी है।
  • दूसरे पेपर की जांच उन्हीं उम्मीदवारों का होगा जो शारीरिक परीक्षण/मेडिकल टेस्ट में सफल होंगे।
  • दूसरे पेपर की जांच के बाद दोनों पेपर के प्राप्तांक को मिलाकर कैटेगरी वाइज मेधावी सूची बनाई जाएगी।
  • मेधावी सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
  • साक्षात्कार के बाद कैटेगरी वाइज अभ्यर्थियों की मेधावी सूची बनाई जाएगी।
  • चयनित अभ्यर्थियों को उनके द्वारा दिए गए विकल्प और मेधावी सूची के आधार पर पोस्ट एलॉट किए जाएंगे।

रणनीति

  • परीक्षा में सफल होने के लिए सबसे पहले सिलेबस को समझना जरूरी है।
  • लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्नपत्र महत्वपूर्ण हैं। किसी को भी कमतर आंकना ठीक नहीं है।
  • प्रश्नों के स्तर को समझने के लिए एसएससी के पिछले वर्ष के प्रश्नों को देखना जरूरी है। इससे ‘टू द पाइंट’ तैयारी करने में सहायता मिलेगी।
  • निर्धारित समय सीमा में सभी प्रश्नों का उत्तर देना आसान नहीं है। इसके लिए निरंतर अभ्यास करने की आवश्यकता है।
  • शारीरिक परीक्षण के लिए भले ही अंक निर्धारित नहीं है लेकिन चयन प्रक्रिया में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
  • समसामायिक घटनाओं की जानकारी को अपडेट रखने के लिए राष्ट्रीय स्तर के समाचार पत्र के अलावा प्रतियोगिता पत्रिकाओं की नियमित पढ़ाई जरूरी है।
  • पढ़ाई करते समय अपने साथ में नोटबुक रखना चाहिए और जहां जो भी तथ्य महत्वपूर्ण लगे, उसे नोटबुक में नोट करना चाहिए और उसे दिनभर में तीन से चार बार पढ़ना चाहिए।
  • बारहवीं तक की एनसीईआरटी की पुस्तकों को अगर रिवाइज कर लिया जाए तो सामान्य ज्ञान और विज्ञान के प्रश्नों को हल करना काफी हद तक सुविधाजनक हो जाएगा।
  • अंग्रेजी की तैयारी के लिए नियमित अंग्रेजी अखबार पढ़नी चाहिए और अंग्रेजी के शब्द भंडार बढ़ाने पर नियमित ध्यान देने की जरूरत है।
  • न्यूमेरिकल के सवालों में ज्यादातर अंकगणित के प्रश्न होंगे, कम समय में अधिक प्रश्नों का हल करने के लिए आरएस अग्रवाल की पुस्तक अंकगणित की सहायता ली जा सकती है।