Wednesday, August 29

कमाई का जरिया बना योग


रोजमर्रा की जिंदगी में बढ़ते तनाव और बदलती जीवन शैली के कारण लोगों में शारीरिक और मनोवैज्ञानिक समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। इन समस्याओं के निदान के लिए योग सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। मेडिकल साइंस भी योग की ताकत को स्वीकार करता है। योग ‘फिट है तो हिट है’ की तर्ज पर कार्य करता है। लोग सेहत के प्रति जागरूक हो रहे हैं और योग प्रशिक्षक और फिटनेस इंस्ट्रक्टर की सेवाएं ले रहे हैं। अगर आप स्वास्थ्य और फिटनेस में रुचि रखते हैं तो आपके लिए योग करियर का बेहतर विकल्प बन सकता है

योग साइंस में बीएससी 
मो रारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय के आयुष विभाग की स्वायत्त संस्था है। इस संस्थान में विज्ञान में स्नातक (योग विज्ञान) यानी बीएससी (योग विज्ञान) की पढ़ाई करने के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इस पाठय़क्रम में 60 सीटें हैं। पाठय़क्रम की अवधि तीन साल है, जिसे छह सेमेस्टरों में बांटा गया है। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से संबद्ध संस्था है।

शैक्षिक योग्यता :
इस पाठय़क्रम में दाखिला लेने के लिए शैक्षिक योग्यता विज्ञान (भौतिकी, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान) विषयों से बारहवीं (सीबीएसई के पाठय़क्रम या उसके समकक्ष) में पचास फीसद अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। बारहवीं में भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान तीनों विषयों में अलग-अलग पचास फीसद अंक होना अनिवार्य है।

उम्र :
बीएससी (योग विज्ञान) में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों की उम्र एक अगस्त 2012 को 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्र में छूट गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के नियमानुसार मिलेगी।

चयन प्रक्रिया :
प्राप्त आवेदन के बारहवीं की परीक्षा में मिले प्राप्तांक के आधार पर मेधावी सूची बनाई जाएगी। इसी सूची के आधार पर पहली सितम्बर को पहला कट ऑफ लिस्ट जारी होगा। तीन से पांच सितम्बर को दाखिले के लिए काउंसिलिंग की जाएगी। सीटें फुल नहीं होने पर दूसरा कट ऑफ लिस्ट पां च सितम्बर की शाम को जारी किया जाएगा। फिर दूसरी काउंसिलिंग छह से सात सितम्बर को होगी।
 

No comments: